फोटो-
जहांगीरपुर (संवाद)।
प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे शिवमहापुराण कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आचार्य मुकेश शास्त्री ने बारह ज्योतिर्लिंग, सप्तऋषियों के उदय, गौमाता के उद्गम, माता सती और रुद्राक्षों के महत्व की कथा का वर्णन किया। समापन समारोह के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कालीचरण मीणा, आकाश, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।