जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौतम बुद्ध नगर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्याप
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए तीन दिवसीय सक्षम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक नेतृत्व, विद्यालय प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने विद्यालय संचालन, समावेशी शिक्षा, निपुण भारत मिशन, वित्तीय दायित्व और परामर्श तकनीक जैसे विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण नोडल अधिकारी अर्चना पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को बेहतर विद्यालय संचालन के लिए सक्षम बनाना है। डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।