ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-2 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में आयोजित दो दिवसीय इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट गर्ल्स (ओपन)-2026 का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में डीपीएस फरीदाबाद ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। इसमें देशभर के 44 डीपीएस विद्यालयों की करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा और दमखम दिखाया। समापन समारोह में डीपीएस ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन कौशिक दत्ता मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य डॉ. पिंकी रॉय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। डीपीएस अहमदाबाद की रिषानवी जोशी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।