फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामपुर गेट के पास नाले पर सुरक्षा दीवार नहीं, हादसे का खतरा

Sat, 31 Oct 2026 09:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से जल्द निर्माण कराने की मांग की
विज्ञापन

बिलासपुर (संवाद)। मुख्य मार्ग से रामपुर गांव जाने वाले रास्ते पर गेट के पास नाले के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। नाला सड़क के बिल्कुल किनारे से होकर तालाब में जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज गति से आने वाले वाहन या राहगीर नाले में गिर सकते हैं। इस स्थान पर पहले कई पशु भी नाले में गिर चुके हैं। रामपुर गेट से गुजरने वाले सुरेंद्र भाटी, योगेश प्रधान, सोनू भाटी, अशोक और कुंवर पाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष लता संजय सिंह से सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और रोज बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम जरूरी हैं। उन्होंने जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें