फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीए फर्म प्रबंधन पर कंपनी को बदनाम करने का आरोप

सार

नोएडा के महावीर ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी ने अपनी सीए फर्म के प्रबंधन पर बदनामी और करोड़ों के टेंडर गंवाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीए फर्म प्रबंधन पर कंपनी को बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। बिजली के तार बनाने वाली कंपनी प्रबंधन ने सीए फर्म पर बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज वन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-4 स्थित महावीर ट्रांसमिशन लिमिटेड नाम से तार बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी के अधिकृत प्रतिनिधि चंदन राय ने कोर्ट में अर्जी दी है कि करीब 20 वर्ष से फैक्टरी का वित्तीय लेखा-जोखा गुरुग्राम की आर जैन संजय एसोसिऐट सीए फर्म प्रबंधन देखता है। सीए फर्म के पूर्व प्रोपराइटर आरके जैन व संजय जैन की मौत हो चुकी है। वर्तमान में फर्म का प्रबंधन आरके जैन का बेटा गौतम जैन व गौतम की पत्नी कंचन जैन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि गौतम व कंचन कंपनी के साथ दुर्भावना के तहत काम कर रहे हैं। पिछले दिनों दो टेंडर में दोनों ने गलत यूडीआइएन नंबर लगा दिए। इससे फैक्टरी प्रबंधन को करोड़ों रुपये के टेंडर नहीं मिला। कंपनी ने कई बार दोनों से वित्तीय जिम्मेदारी छोड़ने को बोला जा रहा है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। पूर्व में दिसंबर 2022 से जून 2023 तक कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। आरोप है कि इस बारे में बात करने पर दोनों धमकी देते हैं। महावीर कंपनी प्रबंधन को बदनाम करने व ब्लैकलिस्ट कराने की धमकी दे रहे हैं। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें