फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नव निर्मित कक्षाओं में पढ़ेंगे कंपोजिट स्कूल के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सीएसआर पहल के तहत खंजरपुर पार्थला सेक्टर 122 स्थित कंपोजिट स्कूल में शनिवार को नव-निर्मित कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। अनमोल इंडस्ट्रीज ने छात्रों को नई कक्षाओं की सौगात दी है। उद्घाटन के दौरान बताया गया कि नव निर्मित कक्षाएं छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेंगी। इन कक्षाओं को एक अनुकूल शैक्षणिक माहौल बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि युवा छात्र अपनी शिक्षा को आत्मविश्वास और जुनून के साथ आगे बढ़ा सकें। इस कार्यक्रम में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन चौधरी, भाजपा मंडल नोएडा महानगर महामंत्री नमिता शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा विवेक सिंह भदौरिया, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल, उपाध्यक्ष आशुतोष राय, ऋषि पवार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें