नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में एमबीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि उच्च शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। आईएमएस के सलाहकार प्रोफेसर डॉ जेके शर्मा ने कहा कि ज्ञान केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका उपयोग वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में भी किया जाना चाहिए। वहीं संस्थान की डीन सीआरसी व मैनेजमेंट डॉ वर्तिका चतुर्वेदी ने बताया कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यशालाओं, अतिथि व्याख्यानों, समूह चर्चाओं, केस स्टडी और इंटरैक्टिव इंडस्ट्री सेशन का आयोजन किया गया। ब्यूरो