फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दम भरेंगे सनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के एथलीट सनी ने प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रैथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता है। अब वह देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रयागराज के मदन मोहन स्टेडियम में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में कई जिलों से 800 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ी तिलपता गांव स्थित वैष्णो फिजिकल अकादमी में कोच कुलदीप भाटी की निगरानी में एथलीट के गुर सीखता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें