दादरी (संवाद)। जीटी रोड और जारचा रोड पर इंटर कॉलेज के पास फौजी पड़ाव की भूमि पर अवैध निर्माण के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता दादरी निवासी कपिल देव शर्मा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। कपिल का आरोप है कि जमीन पर दो अवैध निर्माण कर अवैध पार्किंग बनाई गई है। उन्होंने नगर पालिका परिषद पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामला सिविल और हाईकोर्ट में विचाराधीन है। नगर पालिका के अधिकारियों को कहना है अवैध निर्माण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।