फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सूरजपुर कोतवाली में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ शिकायत दी है। हाल ही में एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज लोकसभा से सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम सिंह भाटी ने मौलाना के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तहरीर देने के समय जगतपाल भाटी, महेंद्र यादव, पवन भाटी, नीरज भाटी, सुशील यादव, धर्मवीर यादव, प्रशांत भाटी, केके भाटी आदि लोग शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें