ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 स्थित क्वींस कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को बालक व बालिका वर्ग में अंतर-विद्यालय वार्षिक खेल महोत्सव ‘स्पर्धा-2026’ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में करीब 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शतरंज और योग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन को निर्णायक मंडल ने तकनीक, संतुलन और प्रस्तुति के आधार पर परखा। विजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद और सीखने का अवसर भी मिलता है।