ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के चारों ब्लॉकों में संचालित सात पीएमश्री स्कूलों में जल्द ही स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना है। एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य खेल शामिल किए जाएंगे। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी अपनी-अपनी आयु वर्ग के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।