फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थरबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चिपियाना और मारीपत रेलवे स्टेशन के बीच एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ने वाले आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। 31 दिसंबर को एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12309 जा रही थी। इसी दौरान चिपियाना और मारीपत स्टेशन के बीच पत्थर मारकर ट्रेन के शीशे तोड़ दिए गए। बाद में 26 जनवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर भी पत्थरबाजी हुई, जिसमें शीशा टूट गया लेकिन यात्री बाल-बाल बच गए। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट आरपीएफ कोतवाली में दर्ज की गई थी। आरपीएफ पुलिस टीम पत्थर मारने वाले आरोपियों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने अलीगढ़ जनपद के अतरौली गांव निवासी आकाश को मारीपत रेलवे स्टेशन के समीप भूरिया नाले के पास घूमते हुए गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें