दादरी (संवाद)। तहसील दादरी क्षेत्र के मिल्क खंडेरा गांव में न्यू नोएडा को लेकर किसानों की महापंचायत की। किसानों ने 20 हजार रुपये प्रति वर्गगज मुआवजा और आबादी निस्तारण की मांग की हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो न्यू नोएडा बसने नहीं दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में न्यू नोएडा परियोजना को लेकर किसानों ने मिल्क खंडेरा गांव में महापंचायत की गई। गौतमबुद्धनगर के 13 और बुलंदशहर के 37 गांवों के किसानों ने महापंचायत कर प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण पहले भी उनके साथ वादा खिलाफी कर चुका है। इस बार किसान किसी भी कीमत पर अपने हक और मुआवजे के साथ समझौता नहीं करेंगे।