फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 16 नवंबर से किसान करेंगे धरना और चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चार फीसदी अतिरिक्त प्लॉट देने की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के 44 गांवों के किसानों ने पाली गांव में महापंचायत की। किसानों ने फैसला लिया कि अगर 15 नवंबर तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो 16 नवंबर से किसान अनिश्चित कालीन धरना देंगे। परी चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। महापंचायत में करीब 600 किसानों ने हिस्सा लिया। महापंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि 15 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उनकी चार फीसदी अतिरिक्त प्लॉट की मांग को पूरा नहीं करता है, तो 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग परी चौक पर चक्का जाम करने का भी ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें