फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी के 66.10 लाख रुपये पत्नी के खाते में किए ट्रांसफर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के 66.10 लाख रुपये पत्नी के खाते में किए ट्रांसफर, केस दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। कंपनी के 66.10 लाख रुपये धोखाधड़ी कर अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराने वाले अकाउंट मैनेजर पर फेज-दो थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मुरादाबाद निवासी पुनीत ओबराय ने बताया कि वह मैसर्स सैनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधक हैं। 31 मार्च 2024 को कंपनी के कार्य प्रबंधक आशुतोष सिंह और अकाउंट्स बाबू कुशाग्र गुप्ता ने निरीक्षण में पाया कि कंपनी के अकाउंट्स मैनेजर गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी अरुण कुमार यादव ने 66.10 लाख रुपये का दुरुपयोग किया है। अरुण ने यह धनराशि कंपनी के बैंक खाते से अपनी पत्नी प्रेमलता के खाते में ट्रांसफर कर ली है। जांच में यह भी पता चला कि अरुण कुमार यादव ने फाइल में फर्जीवाड़ा कर अपने व्यक्तिगत लाभ और मामले को छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए। तीन खातों में रकम ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें