फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी कर्मचारी ने पंखे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। बिशनपुरा गांव स्थित पीजी में रहने वाले कंपनी कर्मचारी ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान मूलरूप से मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी अनीश कुमार (34) के रूप में हुई है।वर्तमान में बिशनपुरा गांव स्थित द यार्ड हॉस्टल पीजी में रहने वाले अनीश शुक्रवार को ऑफिस नहीं पहुंचे।कई बार उनका फोन नहीं उठा तो सहकर्मी उनके पीजी पहुंचे। सहकर्मियों ने बताया कि अनीश का कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो अनीश पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें मानसिक तनाव में होने की बात लिखी थी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें