फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी के डायरेक्टर पर धमकी और हेराफेरी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के डायरेक्टर पर धमकी और हेराफेरी के आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी के डायरेक्टर ने अपने ही सह-डायरेक्टर्स और अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। पैराडाइज ग्रींस चिपियाना बुजुर्ग के रंजीत राज ने केस दर्ज कराया है कि उनकी कंपनी वीर इन्फो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर वसीम अहमद और ईशांत जग्गी अवैध कार्यों में लिप्त थे और उन्हें भी इसमें शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे। रंजीत का आरोप है कि मना करने पर 30 अप्रैल 2025 को आरोपियों ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वालों में वसीम अहमद, ईशांत जग्गी, मोहम्मद आलम, दीक्षा, प्रार्थना ग्रोवर, साहिल और सोफिया अली शामिल हैं। आरोपियों के फोन और लैपटॉप की जांच की जाए तो उनके विदेशी ग्राहकों के साथ पैसों की हेराफेरी के सबूत भी मिल सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें