कारोबारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप
जेवर संवाद। कोतवाली में कपड़ा कारोबारी के पिता ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के पिता शमशाद निवासी मोहला साल्लियान ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे सलाउद्दीन की कस्बे में कपड़े की दुकान है। 5 अगस्त की रात वह उधारी के पैसे लेने जा रहा था। सरायवाली मस्जिद के पास पहुंचा तो भटपुरा निवासी कासिम, आमिर खान, दिलशाद और जुनैद ने गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ दिन बाद मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में सलाउद्दीन को चोटें आईं, उसका अस्पताल में इलाज कराया गया।