फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनियों ने सेमीकंडक्टर यूनिट के लिए दूसरी जगह मांगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनियों ने सेमीकंडक्टर यूनिट के लिए दूसरी जगह मांगी जमीन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण सेक्टर-10 में सेमी कंडक्टर यूनिट के लिए जमीन का आवंटन नहीं कर पा रहा है। इस कारण निवेशक दूसरी जगह जमीन लेने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को एक निवेशक कंपनी ने प्राधिकरण के अफसरों के साथ बैठक कर दूसरी जगह जमीन देने की मांगी हैं। ताकि वो यूनिट का निर्माण शुरू कर सके।
विज्ञापन

प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास उत्तर प्रदेश का पहला सेमी कंडक्टर पार्क विकसित कर रहा है। सेक्टर-10 में वामा सुंदरी इंवेस्टमेंट और सेक्टर 28 में टार्क कंपनी के सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन प्राधिकरण इन सेक्टर में जमीन नहीं खरीद सका है। इस कारण कंपनियों को जमीन का आवंटन नहीं किया जा सका है। इस संबंध में मंगलवार को निवेशकों ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जहां अफसरों ने जमीन नहीं होने का कारण बताया। निवेशकों ने उन अन्य सेक्टरों में जमीन आवंटित करने की मांग की है। जहां प्राधिकरण के पास जमीन उपलब्ध हैं। इन दोनों कंपनियों ने करीब 175 एकड़ जमीन मांगी है। जबकि अन्य कई कंपनियों ने भी 50 से 100 एकड़ जमीन मांगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें