फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल की जांच करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति ने मामले की जांच के लिए बनाई सात सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन


प्रॉक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी सोमवार को सौंपेगी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच अब एक कमेटी करेगी। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अध्यक्षता वाली इस कमेटी को 30 जनवरी शाम पांच बजे तक रिपोर्ट कुलपति को सौंपने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कमेटी को कैंपस में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है। डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कुलपति ने कैंपस में कानून व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए कमेटी गठित की है। इसमें प्रॉक्टर रजनी अब्बी को अध्यक्ष, वाणिज्य विभाग के प्रो. अजय कुमार सिंह, संयुक्त प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्य विभाग के प्रो. संजय राय, हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा, किरोड़ीमल के प्रिंसिपल प्रो. दिनेश खट्टर व मुख्य सुरक्षा अधिकारी गजे सिंह को सदस्य बनाया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कमेटी शुक्रवार 27 जनवरी को आटर्स फैकल्टी के गेट के सामने हुए हंगामे की जांच करेगी। कुछ छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री दिखाने की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस और डीयू प्रशासन ने छात्रों को ऐसा करने से रोका था। इस पर जमकर हंगामा हुआ था। करीब 24 छात्रों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें