फोटो-किसानों के साथ सीईओ की, जरूरी
-
-किसानों की प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।भारतीय किसान परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री एवं विशेष कार्य अधिकारी क्रांति शेखर से मिला। बैठक में किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, विशेष रूप से प्राधिकरण स्तर पर लंबित 5% प्लॉटों के आवंटन और मुआवजे की दरों पर गहन चर्चा हुई।
इसमें प्राधिकरण ने 5% प्लॉटों की पत्रावलियों को शीघ्र निपटाने और अगले एक माह के भीतर आवंटन पत्र जारी करने का आश्वासन दिया। जिन प्लॉटों को प्लानिंग विभाग द्वारा अब तक स्वीकृति नहीं मिली थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रोसेस किया जाएगा। भारतीय किसान परिषद ने मूल 5% प्लॉटों के अलावा अतिरिक्त 5% प्लॉटों के लिए मुआवजा दर ₹80,000 प्रति वर्ग मीटर बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने तत्काल इस मांग पर विचार करते हुए एक समिति गठित की, जो 15 दिनों के भीतर धनराशि समायोजन पर निर्णय लेगी। इसके अलावा प्राधिकरण ने किसानों के दावों और शिकायतों को त्वरित निपटाने हेतु एक पारदर्शी तंत्र बनाने का वादा किया। परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि यह बैठक किसान आंदोलन की एक बड़ी जीत है। सीईओ लोकेश एम ने कहा कि किसानों के हित हमारी प्राथमिकता में हैं। समिति का निर्णय शीघ्र और न्यायसंगत होगा।