शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस अव्वल
नोएडा। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में अप्रैल महीने में कमिश्नरेट गौतमबुद्घ नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 27 थानों ने प्रथम रैंक प्राप्त किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए महीने के प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा करती हैं। आईजीआरएस एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसे सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। इस प्रणाली का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को एक आसान और प्रभावी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक माध्यम प्रदान करना है। ब्यूरो