फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मामियों ने की थी तीन साल के मासूम की हत्या

विज्ञापन
भव्यांश (फाइल फोटो)। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में मायके आई महिला के तीन साल के मासूम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मासूम की दो मामियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिंकी और रिंकी सगी बहन हैं। दोनों ने ननद के तानों से परेशान होकर तकिये से दबाकर मासूम की हत्या कर शव संदूक में छुपा दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया तकिया और कंबल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि सेवाराम की बेटी सपना अपने मायके खेड़ी भनौता गांव आई थी। बीते मंगलवार को सपना का तीन साल का मासूम बेटा भव्यांश घर से अचानक लापता हो गया था। बुधवार सुबह भव्यांश का शव उसके मामा के घर में रखे संदूक में मिला था। शव मिलने के बाद से ही पुलिस को परिचित व करीबी पर हत्या का शक कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई थी।
पुलिस के मुताबिक संदेह के आधार पर मासूम की मामी पिंकी और रिंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि सपना का अपनी भाभियों से अक्सर विवाद होता था। इस दौरान वह भाभियों रिंकी, पिंकी को घर के काम आदि को लेकर ताने देती थी। इससे परेशान होकर रिंकी और पिंकी ने सपना को दुख पहुंचाने के लिए उसके मासूम बेटे की तकिये से दबाकर मार डाला और शव को संदूक में रखकर उस पर कंबल ढक दिया।
विज्ञापन

सपना ने भव्यांश को आखिरी बार पिंकी के साथ देखा था
पिंकी, रिंकी और मंजू तीन बहनें हैं। तीनों का विवाह सपना के तीन भाइयों से हुआ था। सपना ने भव्यांश के लापता होने के बाद परिजन को बताया था कि वह उन्होंने भव्यांश को आखिरी बार पिंकी के साथ देखा था। पिंकी को उस कमरे से बाहर निकलते हुए भी देखा गया जिसमें रखे संदूक से बच्चे का शव मिला था। इसी शक के आधार पर पहले पिंकी और फिर रिंकी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें