नोएडा (संवाद)। सेक्टर-68 स्थित साईं संस्कार अध्ययन केंद्र गढ़ी में बुधवार सुबह 11 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बच्चों ने स्वागत नृत्य, साईं भजन, राजस्थानी लोकनृत्य, हास्य कविता से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस पीके मिश्रा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व सचिव, सांई करुणा धाम आरके शर्मा, पूर्व निदेशक एनआईओएस व प्रोजेक्ट चेयरमैन, नोएडा लोक मंच शिक्षा समिति डॉ. एनके अंबष्ट, महेश सक्सेना, विभा बंसल ने की।