फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑनलाइन उपस्थिति लेने वाले कॉलेज को केंद्र निर्धारण में मिलेगी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन उपस्थिति लेने वाले कॉलेज को केंद्र निर्धारण में मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन

जनपद के 60 प्रतिशत कॉलेज में ही लग रही ऑनलाइन उपस्थिति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन उपस्थिति लेने वाले स्कूलों को केंद्र निर्धारण में प्राथमिकता दी जाएगी। कई कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेज की ओर से तकनीकी समस्या आने का कारण बताया जा रहा है, जबकि राजकीय व एडेड कॉलेज में ऑनलाइन उपस्थिति लगाई जा रही है। वित्तविहीन कॉलेज ऑनलाइन उपस्थिति लगाने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। 60 प्रतिशत कॉलेजों में ही ऑनलाइन उपस्थिति लग रही है। बतादें कि बोर्ड की ओर से एक जुलाई से राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को अनिवार्य किया गया है। बोर्ड मुख्यालय को भेजी जा रही रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में एक तिहाई स्कूल भी ऑनलाइन उपस्थिति नहीं ले रहे हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाने वाले कॉलेजों को बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण के दौरान झटका मिल सकता है। बोर्ड की ओर से फिलहाल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण चल रहा है, जो पांच अगस्त को पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें