नोएडा(संवाद)। मंगलवार की सुबह हल्की धूप निकलने के बाद 10 बजे के आसपास शहर में बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे मौसम में ठंडापन और नमी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को 126 रिकॉर्ड किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।