फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठंड ने दी दस्तक... बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो डिग्री गिरा जिले का पारा, अधिकतम तापमान 30 डिग्री किया गया दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी/रबूपुरा। जिले में रविवार रात को आंधी के साथ बारिश और सोमवार को पूरा दिन रुक रुककर हुई बारिश से जिले का मौसम सुहावना हो गया। जिले के तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इसके अलावा जिले के लोगों ने तापमान गिरने के कारण ठंड भी महसूस की। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद से बारिश शुरू हुई और दोपहर तीन बजे तक लगातार होती रही।
विज्ञापन


बारिश की वजह से 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण लोगों को सर्दी महसूस होने लगी। बाइक पर चलने में हवाएं ठंडी लग रही थी। वहीं, घर पर भी कुछ लोगों ने रात को एसी-पंखा बंद कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, नो वॉर्निंग जोन है और बारिश का येलो अलर्ट नहीं है। मौसम ठंडा बना रहेगा और उमस से राहत मिलेगी। पिछले एक सप्ताह से गर्मी और उमस ने क्षेत्रवासियों को परेशान कर रखा था। रविवार देर रात एकाएक मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश ने राहत दी। वहीं, सोमवार सुबह और दोपहर में बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें