-ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी का मामला, सेक्टर-10 में है रेस्टोरेंट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित एक नामी फूड चेन के समोसे में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसाइटी निवासी ने ऑनलाइन ऑर्डर से समोसे मंगवाए थे। खाने के दौरान कॉकरोच मिला। इसकी शिकायत नामी फूड चेन और खाद्य विभाग से की है। वहीं, विभाग का कहना है कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर जांच की जाएगी।
निवासियों ने बताया कि सेक्टर-10 की एटीएस हैप्पीट्रेल्स सोसाइटी की मार्केट में नामी फूड चेन कंपनी का रेस्टोरेंट है। स्थानीय सोसाइटी के निवासी ने रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाद्य पदार्थ मंगवाए थे। इनमें समोसे भी थे। आरोप है कि एक समोसे के अंदर कॉकरोच मिला। पीड़ित ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट में की। इस पर रेस्टोरेंट का कर्मचारी पीड़ित के घर पहुंचा। जहां पीड़ित ने समोसे के अंदर कॉकरोच दिखाया। इसका फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों का आरोप है कि नामी रेस्टोरेंट के खाने से कई बार शिकायत आ चुकी हैं। उसके बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहां पर साफ सफाई नहीं है। वहीं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। ऑनलाइन जानकारी मिली है। उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।