- सेक्टर-22डी की आवासीय सोसाइटी में 10 घंटे बाद पकड़ा जा सका सांप
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। सेक्टर-22 डी की आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में शुक्रवार रात एक कोबरा सांप दिखाई दिया। वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो निवासियों ने रातभर की मशक्कत के बाद शनिवार की सुबह सांप को पकड़ लिया।
सोसाइटी के वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी व राज श्रीवास्तव ने बताया रमेश के फ्लैट की रसोई में कोबरा सांप दिखाई दिया। निवासियों ने वन विभाग व सपेरे से संपर्क कर मदद लेने के लिए प्रयास किया। मदद नहीं मिलने पर निवासियों ने स्वयं ही सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। अध्यक्ष का आरोप है कि सेक्टर के चारों तरफ झाड़ियां से जंगल बना हुआ है। जिससे आए दिन फ्लैट में सांप समेत अन्य जहरीले कीड़े घुस आते हैं। शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है।