फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएमएस ने इंटर्न को वापस बुलाकर ड्यूटी जॉइन करने से पहले मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस ने इंटर्न को वापस बुलाकर ड्यूटी जॉइन करने से पहले मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हुए हंगामे का वीडियो हुआ था वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज को 45 मिनट तक इलाज नहीं मिलने और परिजनों से अभद्रता करने के मामले में हटाए गए इंटर्न को वापस बुलाने के लिए सिफारिशें आने लगी हैं। सीएमएस ने इंटर्न को वापस बुलाकर ड्यूटी जॉइन करने से पहले स्पष्टीकरण मांगा है।
जबकि उस रात मौजूद अन्य डॉक्टरों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया था और इंटर्न की इंटर्नशिप समाप्त कर दी गई थी। अन्य डॉक्टर तीन दिन बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दे पाए हैं। बतादें कि 9 जुलाई को एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई थी। महिला का पति इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था लेकिन आरोप है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी उसकी पत्नी का 45 मिनट तक इलाज नहीं किया गया। इस कारण परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इतनी देर में ही एक इंटर्न डॉक्टर ने परिजनों से अभद्रता कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
इमरजेंसी में मरीज को इलाज न मिल पाने की बात सामने आई थी, इसमें इंटर्न से स्पष्टीकरण लेकर ड्यूटी पर वापस बुला लिया गया है। किसी भी डॉक्टर या इंटर्न के साथ गलत नहीं होने देंगे। -डॉ. अशोक कुमार झा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें