फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिमटेक में आईसीएमसी का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मैनेजमेंट केसेज (आईसीएमसी) 2025 का समापन हो गया। कार्यक्रम में आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक प्रो. भरत भास्कर ने केस-आधारित शिक्षण पद्धति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के गतिशील और प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक वातावरण में वास्तविक समस्याओं पर आधारित केस स्टडीज छात्रों को निर्णय लेने और व्यावहारिक समझ विकसित करने में सक्षम बनाती हैं। कार्यक्रम में उच्च गुणवत्ता वाली केस स्टडीज और केस लेखकों के कौशल-विकास पर गहन चर्चा भी आयोजित की गई।
विज्ञापन


नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स 2025 कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रसिद्ध संगीतकार अमित त्रिवेदी की लाइव प्रस्तुति रही। वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि नए बैच का बेहतर तरीके से स्वागत करना हमारे संस्थान की जीवंत संस्कृति को दर्शाता है। निदेशक प्रो. डॉ. प्रीति बजाज, सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने नए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें