फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने मरीजों से लिया फीडबैक, तीन अस्पतालों के आइसोलेशन सेंटर की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने मरीजों से लिया फीडबैक, तीन अस्पतालों के आईसोलेशन सेंटर की हालत खराब
विज्ञापन

नोएडा। स्थानीय सरकारी तंत्र स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का भले ही ढिंढोरा पीटे, लेकिन जमीनी हालात बेहद खराब हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीजों से फीडबैक लिया तो इसका खुलासा हुआ। मुख्यमंत्री की पड़ताल में सामने आया है कि जनपद के तीनाें आईसोलेशन सेंटर जिम्स, चाइल्ड पीजीआई व शारदा अस्पताल की हालत खराब है। डॉक्टर वार्डों का निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। साफ-सफाई की स्थिति बदतर है। मरीजाें को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र के माध्यम से अफसरों को चेताया है कि गौतमबुद्धनगर के तीन अस्पतालों में डॉक्टर आईसोलेशन वार्ड का राउंड लेकर मरीजों से उनका हालचाल नहीं ले रहे हैं। न ही उनका चेकअप किया जा रहा है। इसी तरह की शिकायतें पैरामेडिकल स्टाफ के बारे में मिली हैं। दूर से ही शीशे के पीछे खड़े होकर मरीजों से जानकारी ले ली जाती है। तीनों सेंटरों में साफ-सफाई की हालत बेहद खराब है। वार्डों में बेडशीट तक नहीं बदली जा रही हैं, जो बेहद गंदी हैं। तीनाें अस्पतालों में बाथरूम और शौचालय भी गंदे हैं। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। हाल में मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी अफसरों को दी है। वहीं, मामला सामने आने पर अफसर जमीनी हालात संभालने में जुट गए हैं। कैसे अस्पताल दुरुस्त हों और सरकारी योजना जमीन तक पहुंचे। इसके क्रियान्वयन में खुद जिले के वरिष्ठ अफसर डटे हैं। व्यवस्था सुधार को कई अहम कदम अफसर उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से अधिक अफसरों को सौंपा सिस्टम संभालने का जिम्मा
जिला कोरोना नियंत्रण प्रभारी नरेंद्र भूषण ने डीएम सुहास एलवाई को पत्र लिखा। खुद डीएम ने मुख्यमंत्री के पत्र को बेहद गंभीरता से लिया है। डीएम ने व्यवस्था संभालते हुए जिले के 9 वरिष्ठ अफसरों को जिम्मेदारी संभालने पर लगा दिया है। इनमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा, एसडीएम सदर, एसडीएम जेवर, एसडीएम दादरी, सभी डिप्टी कलेक्टर, जिला सर्विलांस अधिकारी, प्रभारी अधिकारी वीके सिंह, प्रभारी अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय को जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें