फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वासुदेव घाट पहुंचीं सीएम, छठ की तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित यमुना के वासुदेव घाट पहुंचकर छठ की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बार छठ को पहले से कहीं अधिक भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप में आयोजित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यमुना का जल पहले से अधिक स्वच्छ और निर्मल हो गया है। झाग या अन्य प्रकार के प्रदूषण की कोई समस्या नहीं है। घाटों की सफाई और समतलीकरण के लिए जेसीबी मशीनों से निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के सभी विधायक, मंत्री और अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उनकी सरकार पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक सभी घाटों पर सफाई, समतलीकरण और स्वच्छता के कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। इस बार का छठ पर्व दिल्लीवासियों के लिए विशेष और यादगार रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें