फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने तीन फर्जी चिकित्सक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को शहर के दो निजी अस्पतालों में छापा मारा गया। इस दौरान एक महिला सहित तीन फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दोनों अस्पताल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि बावला रोड पर स्थित जनता क्लीनिक व सिटी हेल्थ केयर अस्पताल में अवैध तरीके से चिकित्सकीय गतिविधियां संचालित होने की शिकायत आई थी। बुधवार को अस्पतालों में दो टीमें गठित कर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राशिद, डॉ. देवेंद्र सोलंकी व ड्रग्स कंट्रोल ऑफीसर दिनेश राणा के साथ छापा मारा गया। जनता क्लीनिक में संचालक डॉ. अनिल कुमार निवासी बाबा मोहन राम एन्क्लेव भिवाड़ी राजस्थान व उसके दो सहायक टीम के समक्ष डिग्री पेश नहीं कर सके, जबकि वह चिकित्सक की भूमिका में काम कर रहे थे। क्लीनिक में प्रतिबंधित दवाएं और उपकरण मिले। बरामद सामान को चिकित्सा अधिकारी की मदद से कब्जे में ले लिया गया।
वहीं सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल में अस्पताल संचालक अशफाक निवासी कांगरका व निर्मला यादव निवासी तावडू वार्ड नंबर 8 अवैध रूप से चिकित्सक व नर्स की भूमिका निभाते हुए पाए गए। निर्मला यादव एक महिला की डिलीवरी करवा रही थी। पूछताछ में अशफाक व निर्मला यादव चिकित्सकीय डिग्री पेश नहीं कर सके। टीम ने मौके से डिलीवरी में प्रयोग करने वाले उपकरण, दवाइयां और रजिस्टर की भी जांच की। कई प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं व गर्भपात में प्रयोग के जाने वाले उपकरण मिले। जिन्हें तीन बक्सों में सील कर अपने कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. राशिद, डॉ. देवेंद्र सोलंकी ने अस्पताल संचालकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निर्मला यादव, अनिल कुमार व अशफाक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फोटो - कार्रवाई के बाद बंद क्लीनिक व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें