फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हड़ताली निगम कर्मियों को सीएम ने दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमटीएस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के डीबीसी/सीएफडब्ल्यू (एमटीएस) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 13वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कहा कि वे बच्चों की दो वक्त की रोटी के लिए निगम मुख्यालय पर न्याय की उम्मीद में बैठे हैं लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूनियन पदाधिकारियों से मुलाकात कर भरोसा दिया है कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा। एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन का कहना है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन जब तक उनके साथ न्याय नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। शुक्रवार को लेबर कमिश्नर कार्यालय द्वारका कोर्ट में निगम के अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों की पेशी हुई थी। इस दौरान यूनियन ने कर्मचारियों से सबूत और तर्क पेश किए जिन्हें लेबर कमिश्नर ने सही माना। इस पर जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों से पांच दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें