नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान पर तेजस क्रिकेट क्लब और क्लब ऑफ चैंपियंस के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। तेजस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए। शिवम ने 30 और अमर सिंह ने 16 रन की पारी खेली। क्लब ऑफ चैंपियंस की ओर से अंकुर, देव और राजेश ने दो-दो विकेट झटके। 87 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लब ऑफ चैंपियंस की टीम ने 92 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। अंकुर ने नाबाद 30 और विकास ने 23 रन बनाए। अंकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।