फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लब हाउस बना तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिर रहा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली इंचांटे सोसाइटी में खराब गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने का निवासियों ने आरोेप लगाया है। आरोप है कि लाखों रुपये का फ्लैट लेने के बाद भी उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हल्की सी बारिश में क्लब हाउस तालाब बन जाता है। क्लब हाउस के हर कोने में पानी भर गया है, इसके कारण काफी परेशानी हो रही है। क्लब हाउस में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई है जहां गंदा पानी भर जाने से लोग परेशान हैं।

यहां रहने वाले विनोद चौहान ने बताया कि क्लब हाउस की छत से पानी आ रहा है। इस कारण क्लब हाउस में लोग सुबह जा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में एनबीसीसी की ओर से कार्य किए गए हैं लेकिन इनकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट में पानी भरने के कारण बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कूड़ा जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। नई सोसाइटी में लीकेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि सीआर कार्यालय में मिलने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें