फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमेरिका, यूरोप के लिए यमुना सिटी में बनेंगे कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अमेरिका और यूरोप के बाजार में कपड़े बनाकर निर्यात के लिए सब्स एक्सपोर्ट अपना प्लांट लगाएगी। करीब 60 करोड़ रुपये का निवेश इसमें प्रस्तावित है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को आशय पत्र कंपनी के अधिकारियों को सौंपा है। कंपनी प्रीमियम स्मार्ट-कैजुअल निटेड परिधानों के डिजाइन-आधारित निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी वर्तमान में यूरोप, अमेरिका और कनाडा सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात कर रही है। यहां करीब 400–500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें