फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुबह से धूप के साथ उमस और शाम को बारिश ने दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सुबह से हुई तेज उमस के बाद शाम को शहर के कुछ सेक्टरों में तेज बारिश हुई, हालांकि कुछ सेक्टरों में सूखा ही रहा। ऐसे में उमस से हल्की राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज बारिश का येलो अलर्ट नहीं था लेकिन नो वॉर्निंग जोन होने पर भी कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। बारिश का समय शाम पांच बजे से पहले था यही वजह रही कि सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं बनी और ज्यादा देर तक बारिश न होने की वजह से जलभराव भी नहीं हुआ।

आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया।दोपहर के बाद सेक्टर 59, 52, 62, 71, 73, 75 और अन्य सेक्टरों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई इसके अलावा आद्रता 100 प्रतिशत रही। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी बारिश का येलो अलर्ट नहीं है लेकिन हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता बेहतर श्रेणी में दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी जिले की हवा बहुत साफ श्रेणी में दर्ज हुई। नोएडा का एक्यूआई 62 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 100 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें