छावनी में शिवशक्ति पौधारोपण समिति सदस्य पौधों का रखरखाव करते हुए। समिति
अंबाला। शिवशक्ति पौधरोपण समिति की ओर से पूर्व में लगाए गए पौधों का रखरखाव करने के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों ने मिलकर पौधों की जड़ में मिट्टी लगाई। उनसे जुड़ी टहनियों की कटाई-छंटाई की और पानी दिया। समिति फाउंडर रोहन पासी ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं, उनकी नियमित देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। जब तक पौधा वृक्ष न बन जाए, तब तक उसकी सुरक्षा और पोषण हमारी जिम्मेदारी है। संवाद
छावनी में शिवशक्ति पौधारोपण समिति सदस्य पौधों का रखरखाव करते हुए। समिति