फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 को पूरे नोएडा में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा), आरडब्ल्यूए और नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से पूरे नोएडा में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाएगी। मंगलवार को इस संबंध में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। यह अभियान 15 मार्च को चलाया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए भाग लेंगी।
विज्ञापन

फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि अभियान के तहत शहर के विभिन्न सेक्टरों, आवासीय सोसाइटियों, बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों को कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के कम उपयोग और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें