यमुना सिटी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जेवर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत ग्रामीणों को घर-घर जाकर कचरा प्रबंधन और सूखा-गीला कचरा अलग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवाओं व छात्रों की सहभागिता के साथ विशेष ग्राम सभाएं और सामूहिक श्रमदान भी होंगे। प्रशासन का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। ब्यूरो