ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में खुले नाले में गिरे कुत्ते को निकालते पुलिसकर्मी। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर-बीटा-1 में रविवार रात एक कुत्ते का बच्चा खुले नाले में गिर गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नाले के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाले को ढकने और आसपास सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।