नोएडा। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में शनिवार को मेरा नोएडा, मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। योगगुरु दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान मंदिर परिसर, पार्कों, पैदल पथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। प्रतिभागियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया कि न स्वयं गंदगी करेंगे और न किसी को करने देंगे। अभियान के संयोजक पवन यादव ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और बेहतर समाज की आधारशिला है। वहीं करमजीत सिंह धींगरा ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी शामिल रहे। ब्यूरो