नोएडा। सेक्टर-93 स्थित एक सोसाइटी में लिफ्ट मेंटेनेंस को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार लिफ्ट रखरखाव और उससे जुड़े शुल्क को लेकर कुछ निवासियों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा था। शुक्रवार को इसी मुद्दे पर हुई कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो