फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को लगेगा सबसे पहले टीका

विज्ञापन
कोविड रूम में रखी वैक्सीन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को लगेगा सबसे पहले टीका
विज्ञापन

नगीना। जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 7120 डोज मिली हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन का वितरण होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में सबसे पहले सफाई कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि वैक्सीन को रखने के लिए जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कोल्ड स्टोर बनाया गया है। यहां से शुक्रवार को वैक्सीन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू, फिरोजपुर झिरका और नूंह तक पहुंचाई जाएगी। सभी केंद्रों पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्रत्येक टीम में 4 से 5 सदस्य हैं। शनिवार 16 जनवरी को पूरे देश के साथ ही जिले में टीकाकरण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन जिले में तीनों केंद्रों पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा टीकाकरण की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि 3 डीप फ्रीजर जीएमएस, 2000 एससी मेडिकल फ्रीजर प्रदेश सरकार की तरफ से भेजे गए हैं। जिला उपायुक्त और सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

बिना बिजली भी 55 घंटे तक सुरक्षित रहेगी
वैक्सीन भंडारण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा को 6 अत्याधुनिक आईएलआर-99 व 225 जीवीआर के शीत उपकरण उपलब्ध कराए हैं, जोकि बिजली कट होने के बाद 55 घंटे तक वैक्सीन के तापमान को बरकरार रखने में सक्षम होंगे। इससे पहले वाले उपकरण 20 घंटे ही तापमान को स्थिर रख पाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें