उटरावली से भट्टा परसौल जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित रजवाहे की सफाई करती जेसीबी । संवाद
यमुना सिटी (संवाद)। उटरावली से भट्टा परसौल जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित बंबे की सफाई शुरू हो गई है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण इसमें गंदगी जमा हो गई थी। कई दिनों तक पानी एक ही जगह ठहरने से मच्छर पनप रहे थे और आसपास के लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ था। जलभराव से भी लोगों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने सफाई कार्य शुरू होने पर राहत जताई है। उनका कहना है कि सफाई पूरी होने से पानी की निकासी बेहतर होगी और गंदगी जमा होने की समस्या कम होगी। लोगों ने बंबे की नियमित सफाई कराने की मांग भी की, ताकि भविष्य में जलभराव और मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके।