ग्रेटर नोएडा। जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य अब हाइब्रिड मोड में संचालित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने आदेश जारी किया है। इसमें सभी संबंधित स्कूलों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर 2026 को जारी आदेश को निरस्त करते हुए कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में शिक्षण कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगी। ब्यूरो