फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो सोसायटियों के बीच रास्ते को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हेमिस्फेयर गोल्फ विला और जोरबाग सोसायटी के बीच रास्ते से आवागमन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दोनों सोसायटियों के निवासियों के बीच आए दिन कहासुनी होती है। रास्ता बंद किए जाने से बीच में रहने वाले लोगों को अपने घरों तक आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी सुभाष भाटी के अनुसार, एक तरफ 200 मीटर और दूसरी तरफ 100 मीटर के विला हैं। दोनों पक्ष रास्ते से आवागमन पर आपत्ति जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर बिल्डर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रास्ते का विवाद जल्द सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें